मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष युवाओं को गुमराह न करे, सरकार उनके भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित : शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विपक्ष युवाओं को गुमराह न करे, सरकार उनके भविष्य के लिए पूरी तरह समर्पित : शेखावत

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने आरोप लगाया कि लगातार मिल रही चुनावी हार से बौखलाए विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों का अनुचित लाभ उठाने और उनके कंधों पर रखकर बंदूक चलाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शेखावत ने राजस्थानी की प्रसिद्ध कहावत जठे दीखी भरियोड़ी परात, उठै लीन पूग्या बरात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्हें देश, देश के भविष्य या देश की साख की कोई चिंता नहीं है। जहाँ भी अवसर मिलता है, वे केवल सरकार को कोसने और अपनी राजनीतिक गोटियाँ सेकने में जुट जाते हैं। हालांकि, देश की जनता और युवा सब भली-भांति समझते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर छात्रों और युवाओं के साथ किए गए संवाद का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि देश भर के युवाओं ने इस पहल का अभूतपूर्व उत्साह और सकारात्मकता के साथ स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री जी ने भी युवाओं के इस समर्थन के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है। परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामलों पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस विषय में अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों को रेखांकित करते हुए कहा शिकायत मिलते ही बिना किसी कोताही के जांच कराई गई और अपराधियों को जेल भेजा गया।

नीट परीक्षा के रिकॉर्ड 2 महीने के भीतर पूरी शक्ति, संसाधन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा पुन: आयोजित कर परिणाम जारी किए गए। लापरवाही बरतने वाले 47 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया तथा संबंधित शिक्षा सचिव का स्थानांतरण कर दिया गया। मोदी सरकार की प्राथमिकता युवाओं के सामर्थ्य के बल पर ही देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें