"हर हफ्ते 100 घंटे काम करने वाला इंसान सिर्फ एक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!" इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने तेजस्वी सूर्या से बातचीत में दी मिसाल

"हर हफ्ते 100 घंटे काम करने वाला इंसान सिर्फ एक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी!"
इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने तेजस्वी सूर्या से बातचीत में दी मिसाल
राष्ट्रीय सागर ब्यूरो | 17 जुलाई 2025 | बेंगलुरु
इन्फोसिस के सह-संस्थापक और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति नारायण मूर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर एक बड़ा और प्रेरणादायक बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को वह जानते हैं जो हफ्ते में 100 घंटे तक काम करता है, तो वो और कोई नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
यह टिप्पणी उस समय आई जब हाल ही में मुंबई से बेंगलुरु की उड़ान के दौरान नारायण मूर्ति और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के बीच लगभग दो घंटे की गहन और विचारशील बातचीत हुई। इस दौरान तेजस्वी सूर्या ने मूर्ति के उस पुराने बयान का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "हर भारतीय युवा को हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करना चाहिए"।
तेजस्वी के सवाल पर मुस्कराते हुए नारायण मूर्ति ने बेहद प्रभावशाली और सटीक जवाब दिया –
"मैं सिर्फ एक इंसान को जानता हूं जो शायद हफ्ते में 100 घंटे काम करता है, और वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।"
नारायण मूर्ति का यह बयान न केवल प्रधानमंत्री मोदी की कार्यनिष्ठा की सार्वजनिक मान्यता है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए भी एक प्रेरणा है कि समर्पण और परिश्रम से ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को लेकर यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति ने उनकी मेहनत की सराहना की हो। इससे पहले भी कई वैश्विक नेता और औद्योगिक दिग्गज उन्हें "कर्मयोगी", "वर्कहोलिक" और "24x7 काम करने वाला प्रधानमंत्री" कह चुके हैं।जहां आज की युवा पीढ़ी 'वर्क-लाइफ बैलेंस' और 'वर्क फ्रॉम होम' की चर्चा में उलझी रहती है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जैसे नेता यह दिखाते हैं कि देश सेवा में कोई टाइम टेबल नहीं होता, बस समर्पण और उद्देश्य होता है।





