मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की याचिका पर अगली सुनवाई 2 अप्रैल को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की याचिका पर अगली सुनवाई 2 अप्रैल को

नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने के दौरान निचली अदालत द्वारा की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने की मांग को लेकर दायर ईडी की याचिका पर सुनवाई फिलहाल टल गई है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू पेश हुए।

उन्होंने अदालत को बताया कि दूसरे पक्ष के वकील जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रहे हैं, जबकि इस मामले में जवाब की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस पर अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि दूसरा पक्ष जवाब दाखिल क्यों नहीं कर रहा है।

इससे पहले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

बता दें कि इस मामले में निचली अदालत ने आरोपियों को बरी करते समय कुछ ऐसी टिप्पणियां की थीं, जिन्हें ईडी ने अपने खिलाफ माना है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि ये सामान्य टिप्पणियां हैं और इनका सीधे तौर पर मामले से कोई संबंध नहीं है।

हालांकि, ईडी का तर्क है कि जब उसका मामला आएगा, तो इन टिप्पणियों का इस्तेमाल उसके खिलाफ किया जा सकता है, जिससे जांच एजेंसी की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

इसी मुद्दे को लेकर ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और निचली अदालत की इन टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की है।

अब इस मामले में 2 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि अदालत ईडी की इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें