मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के कौशांबी में टीला धंसा,पांच महिलाओं की मौत,मुख्यमंत्री योगी ने मुवाअजे का ऐलान किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र के कौशांबी में टीला धंसा,पांच महिलाओं की मौत,मुख्यमंत्री योगी ने मुवाअजे का ऐलान किया

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में आज खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से पांच महिलाओं की दबकर मौत हो गई। तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घाेषणा की है।बताया गया है कि कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टिकर डीह गांव की महिलाएं संगीता (35), ममता (32), कचहरी (35) और मइयादीन की बेटी उमा उर्फ ​​सुमन (14) व मूलचंद की पुत्री (16) सरकारी तालाब से मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान टीला ढह गया और वे उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन वहां पहुंचे। मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं और लड़कियों को बाहर निकाला गया। तब तक उनमें से पांच की मौत हो चुकी थी। घायल सपना, सुग्गन और मैना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम सिराथू अरुण कुमार, भरवारी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि महिलाएं घरेलू कार्य के लिए मिट्टी खोदने यहां आई थीं। टीला ढहने से मिट्टी के नीचे दबकर पांच महिलाओं की मौत हो गई, जिसमें दो किशोरियां भी शामिल हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें