मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला है

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

जयपुर । मई का महीना शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र

के अनुसार मई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ

रहने वाला है।

पंडित शैलेश शास्त्री ने बताया कि इस माह सभी ग्रहों

में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले और देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब 13

महीनों के बाद अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरु का गोचर एक मई को होगा। फिर

10 मई को बुद्धि और वाणी के देवता बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद

14 मई को सूर्य मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में

प्रवेश करेंगे। इसके बाद सुख, वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र

19 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जिसके चलते मालव्य राजयोग बनेगा। मई

में गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।

मई माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ

मिलने के संकेत हैं।

मई माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन

के चलते कई शुभ योग का निर्माण भी हुआ है। वृषभ राशि में गुरु-शुक्र की

युति से गजलक्ष्मी राजयोग, गुरु-चंद्रमा युति होने से गजकेसरी योग, मई माह

में राहु-मंगल की युति होने से अंगारक योग, शनि के संयोग से शश राजयोग,

मालव्य और शुक्रादित्य जैसे राज योग का निर्माण होगा।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ

राशिः इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी शुभ साबित होगा। मई माह

में गुरु के प्रवेश से कई तरह के राजयोगों का निर्माण होगा, जिसमें वृषभ

राशि में गजलक्ष्मी, गजकेसर और शुक्रादित्य योग का निर्णाण होने से भाग्य

का अच्छा साथ मिलेगा। इस माह में कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक

स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में कुछ आयोजन होने से

आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।

करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार करने के लिहाज से यह महीना बहुत ही

शुभ रहेगा।

सिंह राशि: मई माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन

और इनसे बनने वाले योगों का सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के जातकों अच्छा

पड़ेगा। आपकी राशि में गुरु दसवें भाव में बैठकर अच्छा खासा लाभ दिलाएंगे।

आपको इस माह कहीं से अतिरिक्त धन लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में

वृद्धि होगी। किसी अच्छी योजना पर चल रहा काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। नौकरी

में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाला

महीना बहुत ही शुभ साबित होगा।

कुंभ राशिः कुंभ राशि के

जातकों को मई माह में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। ग्रहों के राशि

परिवर्तन के लिहाज से मई माह में आपको कई मोर्चे से खुश खबरी सुनने को मिल

सकती है। शुभ ग्रहों की युति आपके करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश

से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। अधूरे कामों में आपको सफलता मिल

सकती है। पूरा माह आपके लिए सुख-शांति से बीतेगा। समाज में आपके काम की

तरीफ होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें