मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के भायखला गोलीकांड के फरार मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई के भायखला गोलीकांड के फरार मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने भायखला फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सैफ मस्तान को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया।

यह मामला 12 मई को सामने आया था, जब भायखला के डॉकयार्ड रोड इलाके में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले आसिफ शेख उर्फ आसिफ शेख के बेटे समीर शेख पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में समीर शेख के पैर में गोली लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

घटना के बाद भायखला पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

शुरुआती जांच में पुलिस ने निजी रंजिश, गैंगवार और सुपारी किलिंग समेत कई एंगल से मामले की पड़ताल शुरू की थी।

मामले में क्राइम ब्रांच ने घटना के 24 घंटे के भीतर माहिम इलाके से सादिक खान और जीशान अनवर शेख को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी सैफ मस्तान फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

अब जांच में खुलासा हुआ है कि सैफ मस्तान ने समीर शेख के साथ पैसों के विवाद के चलते उस पर हमला करवाने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, समीर को गोली मारने के लिए सुपारी दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, समीर शेख के परिवार का पुराना आपराधिक इतिहास भी जांच के दायरे में है। उसके पिता आसिफ शेख पर भी पहले हमले हो चुके हैं। आसिफ का नाम मुंबई में संगठित अपराध, जुआ और वसूली जैसे मामलों से जुड़ता रहा है।

जांच एजेंसियां पुराने गैंगवार और दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की भी जांच कर रही हैं। इसके अलावा 2008 की एक पुरानी गोलीबारी की घटना को भी खंगाला जा रहा है, जिसमें आईपीएल सट्टेबाजी और गैंग प्रतिद्वंद्विता का मामला सामने आया था।

फिलहाल, क्राइम ब्रांच आरोपी सैफ मस्तान से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें