मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी, स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी, स्थिति गंभीर

बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान 17 वर्षीय मनीष यादव, पिता हरेंद्र यादव, निवासी एकौना गांव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रोशन तिवारी (पिता गणेश तिवारी), निवासी दुबौली गांव, ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अचानक पिस्तौल निकालकर मनीष पर फायरिंग कर दी। गोली मनीष के पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार मनीष की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है तथा उन्होंने प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें