मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : सागर विवि पर जुर्माना लगाते हुए हाईकोर्ट ने ईसी का फैसला किया खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जबलपुर : सागर विवि पर जुर्माना लगाते हुए हाईकोर्ट ने ईसी का फैसला किया खारिज

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने सागर के डॉ. हरीसिंह गौर विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के 82 पदों पर नियुक्तियों के संबंध में वहां की कार्य परिषद (ईसी) द्वारा 14 नवंबर 2022 के निर्णय को खारिज कर दिया है। इस फर्जीवाड़े के जरिए योग्य उम्मीदवारों का हक छीनने पर अदालत ने विवि प्रशासन पर पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जिसका भुगतान 45 दिनों के भीतर करना होगा। इस निर्णय की आड़ में विवि प्रशासन ने 157 पदों पर नियुक्तियां कर दी थीं।जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ईसी के फैसले को न सिर्फ खारिज किया, बल्कि कार्य परिषद के 7 फरवरी 2020 के फैसले के तहत नई नियुक्ति प्रक्रिया तीन माह के भीतर करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ तौर पर कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता तो 14 नवंबर 2022 के फैसले के तहत नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसर 15 नवंबर 2025 से काम नहीं कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें