मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की महिलाओं को सरकार सम्मान नहीं दे रही है : प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार की महिलाओं को सरकार सम्मान नहीं दे रही है : प्रियंका गांधी

पटना। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम 'शक्ति पंचायत' में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं पूरे समाज का बोझ उठा रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें नहीं देख रही है।

उन्होंने बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जब चुनाव सिर पर है तब इन्हें 10 हजार रुपए देने की योजना नजर आई।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि 20 साल से यह सरकार है, आखिर पहले इस योजना की शुरुआत क्यों नहीं की गई?

उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें लोगों की नियत देखनी होगी, तभी निर्णय लेना होगा।

उन्हें पता है कि वे आपके समर्थन के बिना सरकार नहीं बना पाएंगे।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं से अपनी शक्ति और अपने सम्मान को जानने की अपील करते हुए कहा कि यहां रोजगार के साधन नहीं हैं। महिलाओं के पति काम के कारण बाहर रहते हैं और महिलाओं को यहां गांव में रहकर काम करना पड़ता है।

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा, "आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां आपकी शक्ति को समझ रही हैं।

इसलिए आपको चुनाव से पहले पैसे दिए जा रहे हैं। हम सबके अलग-अलग संघर्ष हैं।''

उन्होंने भरोसा दिया कि हम आपके सम्मान के लिए काम करेंगे। बिहार में महिलाओं को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा तथा तीन से पांच डिसमिल जमीन दी जाएगी, जो महिलाओं के नाम पर होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय 10 हजार रुपए देने वालों को सबक सिखाना होगा। भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है।

इस सरकार को बदलना होगा। महागठबंधन में बिहार की सभी महिलाओं के लिए प्रति महीने 2,500 रुपए देने का निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम में बिहार की आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर एवं अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि इंडिया गठबंधन की सरकार उनकी समस्याओं का व्यापक समाधान पेश करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें