मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

जो सरकार चूहा नहीं मार पा रही है वह, अपराधियों को क्या खाक पकड़ेगी : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जो सरकार चूहा नहीं मार पा रही है वह, अपराधियों को क्या खाक पकड़ेगी : तेजस्वी यादव

पटना। पटना के पालीगंज में बीती रात क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तीन लोगों पर हुयी गोलीबारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि जो सरकार चूहा नहीं पकड़ पा रही है, चूहा नहीं मार पा रही है, वह अपराधियों को क्या खाक पकड़ेगी।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। पुलिस की गुंडागर्दी चरम सीमा पर चली गई है, इसे कोई देखने वाला नहीं है। अपराधियों को सरकार नहीं पकड़ रही है और निर्दोष लोगों को थाने बुला-बुलाकर मार रही है। यहां तक कि महिलाओं को पीटा जा रहा है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।उल्लेखनीय है कि पटना जिले में पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थानाक्षेत्र में सैदाबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अंजनी सिंह और दो और लोगों को सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने बीती रात गोली मारी थी। घायल मुखिया प्रतिनिधि अंजली सिंह ने अपना बयान देते हुए कहा कि विक्रम विधानसभा से विधायक सिद्धार्थ सौरभ, गनौरी यादव और राजेश यादव के द्वारा गोलीबारी करवायी गयी है। साथ ही घायल अंजनी सिंह ने तीनों लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने ही मेरी हत्या करने की कोशिश की। अगर मेरी जान जाती है, तो इन तीनों के कारण ही जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें