जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल को पूर्व विधायक ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया
भाजपा जिला कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह सहरसा जिला के
प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के पहली बार सहरसा आने पर पार्टी कार्यालय
में भव्य स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने चांदी का
मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत कर बधाई दी।
आयोजित सम्मान समारोह में
मेयर बैन प्रिया, प्रदेश नेत्री लाजवंती झा, माधव चौधरी, शशि शेखर सम्राट,
अरविंद सिंह, सुमित कुमार, जिला मंत्री पंकज पाठक, जिला मीडिया प्रभारी
मन्नु रिस्की ने प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने
प्रभारी मंत्री को स्वागत कर कहा कि सभी भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ताओं का मान सम्मान और जन समस्याओं का निदान करने के लिए हमारे
प्रभारी मंत्री सहरसा की धरती पर लगातार आते रहेंगे। हम सभी पार्टी
कार्यकर्ता समय-समय पर मंत्री जी को समस्याओं से अवगत कराते रहेंगे।
मंत्री
ने बताया कि मैं सहरसा जिले में प्रभारी मंत्री के रूप में आया हूं।बहुत
से विभाग में कमियां नजर आई है सभी को दुरुस्त करने का निर्देश दिया हूं।
पुनः कुछ दिनों के भीतर ही सहरसा पहुंच कर सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का निदान करने का हर संभव प्रयास
करूंगा। किसी भी विभाग के कोई भी पदाधिकारी का अफसरशाही हमारे रहते नहीं
चलेगी।
अगर इसकी शिकायत आती है तो ऐसे पदाधिकारी को तुरंत बर्खास्त करते हुए
उसे पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दास, जिला
मंत्री मुकेश मानस नगर अध्यक्ष भैरव झा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, बी एन
साहनी, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहुल मुखिया, अनमोल भगत,
रिंकी देवी, सुगामनी देवी, मंडल महामंत्री रंजीत यादव, अभिलाष कुमार, घूरन
ठाकुर सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





