मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र विधान सभा चुनावः कल जारी हो सकती है इंडी गठबंधन की पहली सूची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाराष्ट्र विधान सभा चुनावः कल जारी हो सकती है इंडी गठबंधन की पहली सूची

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सीटाें के बंटवारे पर इंडी गठबंधन के नेताओं के बीच खींचतान जारी है। अभी तक इनके बीच काेई सहमति नहीं बनी है। हालांकि,मुंबई से दिल्ली पहुंचे नेताओं ने साेमवार काे दिल्ली में मीडिया से बातचीत में उम्मीद जताई है कि आज कल में सीटाें के बंटवारे काे लेकर फैसला हाे जाएगा। सीट बंटवारे को के मुद्दे पर मुंबई से दिल्ली पहुंचे महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि मंगलवार की शाम तक 17 सीटों पर फैसला हाे जाएगा। उन्होंने कहा कि विदर्भ में 6-7 सीटों पर पेंच फंसा है, जिसे सुलझा लिया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि चूंकि 288 सीटों को साझा करने वाली 3 पार्टियां हैं, इसलिए थोड़ा समय लग रहा है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि आज टिकट दावेदारों की उम्मीदवारी की स्क्रीनिंग की जा रही है। कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक भी होने जा रही है। यह जल्द ही हो जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि 30-40 सीटों पर अपने सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत कर कल पहली सूची घोषित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इंडी गठबंधन में कई बुनियादी चीजों पर पहले से ही सहमति है। कांग्रेस में और खासकर इंडी गठबंधन के कई दलों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया होने के कारण राष्ट्रीय नेतृत्व कुछ सोचता है तो प्रदेश नेतृत्व की भी साख होती है और जिले की जनता की भी साख होती है। हम अपने नेताओं की सुनते हैं और उन पर ऊपर से आदेश थोपते नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें