मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

होली की खुशी को आग ने जलाकर किया राख,आग की कहर से 40 घर जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

होली की खुशी को आग ने जलाकर किया राख,आग की कहर से 40 घर जलकर राखमोतिहारी,09 मार्च ।जिले में एक ओर लोग होली के खुशियों में डूबे थे,वही दूसरी ओर आग की कहर ने जिले के 40 परिवारों की खुशियों को जलाकर राख कर दिया।घटना कल्याणपुर प्रखंड के पीपरा खेम पंचायत के जगदीशपुर हरदा गांव की है,जहां बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग ने 40 परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को विवश कर दिया है।बताया जा रहा है कि लोग होली की तैयारी में जुटे थे। तभी एकाएक आग की लपटे घरों से निकलने लगी।लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक तेज पछुआ हवा के झोके के सहारे आग ने लगभग 40 घरों को अपने आगोश में ले लिया।वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में तेतरी देवी,राम एकबाल महतो,भागमती कुंअर,रघु दास, हरिलाल दास,नंदलाल दास सहित 40 परिवार का घर सहित घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर के सीओ विजय कुमार राय स्थिति जायजा लिया। साथ ही क्षति के आंकलन के लिए राजस्व कर्मचारी और हल्का कर्मचारी को निर्देशित किया है।सीओ ने बताया कि निरीक्षण में करीब 40 परिवारों के घर जला है।जिसका आंकलन कराया जा रहा है।उन्होने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों के भोजन की व्यवस्था करायी गई है,साथ ही राहत के लिए अन्य आवश्यक कदम उठाये जा रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें