मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

पूरा चुनाव आयोग अकेले राहुल गांधी से ही डिबेट कर ले: आदित्य ठाकरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों का शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने समर्थन किया है। साथ ही दावा किया कि उनकी पार्टी पहले से ही ये कहती आ रही है।

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि देश में जगह-जगह वोटों की चोरी हो रही है। ऐसा हमने महाराष्ट्र चुनाव में हारने के बाद नहीं, बल्कि लोकसभा चुनाव से कहा है। कई बार तो ऐसा लगता है कि मानो भाजपा के दफ्तर से ही चुनाव आयोग चल रहा हो। ऐसे में राहुल गांधी ने जो तथ्य सामने रखे हैं, वे हवा में की गई बातें नहीं हैं, बल्कि सबूत के साथ वोट की चोरी को पकड़ा है। कुछ लोग पांच-पांच बार अलग-अलग वोटिंग कर चुके हैं। उनका फोटो और नाम एक है, लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगहों पर वोट किया है।"

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग चुनौती देने के बजाय एक काम करे कि राहुल गांधी के साथ डिबेट करे। पूरा चुनाव आयोग सामने आए और राहुल गांधी अकेले खड़े रहेंगे और उनके साथ डिबेट करेंगे। चुनाव आयोग कम से कम यह तो बताए कि जो हम बता रहे हैं, वह सही है या गलत, क्योंकि हमें जो भी जानकारी मिली है, वह चुनाव आयोग की वेबसाइट से ही मिली है।"

उन्होंने कहा, "आज हम 2025 में एआई युग में हैं, लेकिन आयोग सीसीटीवी फुटेज मुहैया नहीं करा पा रहा है। हमारे देश का लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में हैं। इसे न सिर्फ देश के लोग जानते हैं बल्कि पूरी दुनिया के लोग जानने लगे हैं।"

बता दें कि बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष हमलावर है। वहीं, गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें