मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटी, घरों में पानी घुसा, अब हालात काबू में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटी, घरों में पानी घुसा, अब हालात काबू में

अजमेर। गुरुवार देर रात अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से शहर के कई हिस्सों में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब सवा 11 बजे हुई इस घटना से स्वास्तिक नगर, भारत नगर, रावत नगर, ज्योति नगर और एसएस कॉलोनी सहित फायसागर रोड के इलाकों में करीब एक हजार घर पानी से भर गए। लोग अपने परिवार सहित छतों पर चढ़कर जान बचाने को मजबूर हो गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।तालाब से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फायसागर रोड तक पानी की धार बेकाबू हो गई। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नगर निगम, एडीए और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टरों और अन्य साधनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां भयभीत होकर रो पड़ीं।जिला कलेक्टर लोक बंधु ने हालात का जायजा लेते हुए बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति नियंत्रण में है। दरअसल, तालाब की पाल के मिट्टी कटाव के कारण टूटने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी। इसी वजह से गुरुवार दिन में ही स्वास्तिक नगर के करीब 80 मकानों को खाली करा दिया गया था। प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी स्कूल में अस्थायी आश्रय स्थल में ठहराया गया, जहां रहने और खाने की व्यवस्था की गई।हाथीखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच लालसिंह रावत के अनुसार शुक्रवार सुबह तक पानी का स्तर काफी हद तक कम हो गया है और स्थिति सामान्य हो रही है। नगर निगम और एडीए की टीमें मौके पर मौजूद हैं। स्वास्तिक नगर में अब भी पानी जमा है, जिसे मड पंप लगाकर निकाला जा रहा है। करीब 20 लोग अभी भी बोराज स्कूल में रुके हुए हैं, जबकि अन्य अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। बाढ़ से कुछ इलाकों में जरूर राहत मिली है। सुबह-सुबह कई जगहों से पानी निकल गया, लेकिन घरों में पानी के साथ मिट्टी भी भर गई। कमरों में मोटी परत के रूप में मिट्टी जम जाने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह दीवारें गिर गई हैं और मकानों को नुकसान पहुंचा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें