मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उस पर पर्दा डालेगा : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उस पर पर्दा डालेगा : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता का मूड बदलाव का दिखता है।

उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाया कि प्रथम चरण के मतदान के चार दिन गुजर जाने के बाद भी उसके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उस पर पर्दा डालेगी।

पटना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे इस चुनाव में 171 सभाएं कर चुके हैं। सभी लोगों ने एक ही बात की। लोग गरीबी, पलायन, बेरोजगारी से परेशान हैं। बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है, लेकिन बिहार को देश के सबसे निचले पायदान पर छोड़ दिया गया। डबल इंजन की सरकार का कोई फायदा नहीं हुआ।

पिछले दो दशकों में लाखों लोग शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए बिहार छोड़कर चले गए।

एनडीए को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए चाहती, तो बिहार को नंबर वन राज्य बना देती। बिहार के लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो प्रदेश में दवाई, कमाई की व्यवस्था करे। लोग अब सब कुछ यहां ही चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग इतिहास रचने जा रहे हैं। वे नौकरी वाली सरकार लाने जा रहे हैं।

बिहार में कलम राज आएगा। अब बिहार सुर्खियों में नहीं सफलताओं में रहेगा। विकसित राज्यों में गिना जाएगा। बिहारी को दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़े, ऐसा राज्य बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग घबराए हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री डेरा डाले हुए हैं। सीएम हाउस से भी बड़े अधिकारी बुलाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बार जनता सजग है। अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद हो जा रहा है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों से पुलिस बल और अधिकारियों को बुलाने के संबंध में भी सवाल उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव में नकारात्मक बातें कीं। उन्होंने रोड मैप नहीं बताया। उन्हें अपने नेताओं का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें