मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

पारे में गिरावट से गर्मी का असर कम : मारवाड़ में आंधी बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर, । प्रदेश भर में अब पश्चिमी विम क्षोभ सक्रिय होने से गर्मी

का असर कम हुआ है। हालांकि कई जिलों में आज भी पारा 45 डिग्री के पार बना

रहा। मारवाड़ में सर्वोच्च बाड़मेर फलोदी में पारा चरम पर जाने के बाद अब

नीचे उतरने लगा है। जोधपुर में भी आज पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज

किए जाने से गर्मी का असर कम रहा। मगर हवा में नमी बनी रहने से उमस सताती

रही। 3 जून तक मारवाड़ सहित प्रदेश के कुछेक जिलों में आंधी बारिश का असर

बना रह सकता है। मारवाड में भी आंधी बारिश के आसार बने हुए है।

नौतपा

का असर कल से खत्म होने वाला है। नौ दिन और उससे पहले दस दिनों तक प्रदेश

सहित पूरा मारवाड़ भीषण गर्मी क ी चपेट में रहा। मारवाड़ में फलोदी जिले

में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया तो जोधपुर शहर में 47.7 डिग्री तक तापमान

बना रहा। आज जोधपुर शहर में तापमान 42 डिग्री आंका गया है, मगर हवा में

आद्रता के कारण नमी होने पर उमस भी यथावत रही। जिससे निजात मिल रही गर्मी

का अहसास भी बना रहा।

मौसम विभाग में आगामी 3 जून तक

प्रदेश सहित मारवाड़ में आंधी बारिश का दौर बने रहने की संभावना व्यक्त की

है। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिल गया था। जोधपुर में आज बादलों की

आवाजाही दोपहर बाद मेें शुरू हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें