मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

देशभर के शिवालयों में सावन की शिवरात्रि पर बम-बम भोले की गूंज, भाजपा ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देशभर के शिवालयों में सावन की शिवरात्रि पर बम-बम भोले की गूंज, भाजपा ने दी बधाई

नई

दिल्ली,। सावन की शिवरात्रि पर आज देशभर के सभी शिवालय,

देवालय और अन्य पूजास्थल सुबह से बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान हैं।

कांवड़ तीर्थयात्री पवित्र गंगाजल लेकर पहुंच रहे हैं। दोपहर से शिवरात्रि

के शुभ मुहूर्त होने के साथ ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने सभी देशवासियों को सावन की शिवरात्रि की एक्स हैंडल

पर बधाई दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग सभी देवालयों में

सुबह से लोगों की भीड़ है। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भक्त

पूजा-अर्चना करते नजर आए। ऐसा ही दृश्य कालकाजी मंदिर में रहा। उत्तर

प्रदेश के लगभग सभी स्थानों में सावन की शिवरात्रि धूम-धाम से मनाई जा रही

है।

अयोध्याधाम के नागेश्वर नाथ मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ

मंदिर, प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर और मेरठ के काली पलटन मंदिर में भोर

से ही लोगों की कतार लगी हुई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में मां गंगा के

पावन तटों पर लोग स्नान कर शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़

कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में है।

हरिद्वार और गोमुख आदि

जगह से पवित्र गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा के अधिकांश कांवड

तीर्थयात्री अपने गंतव्य की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में रात्रि

विश्राम कर आज सुबह इन्होंने गंतव्य की तरफ प्रस्थान किया। कांवड मार्गों

पर बम-बम भोले के उद्घोष की गूंज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें