मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिलाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फारबिसगंज/अररिया।फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल का अररिया जिलाधिकारी अनिल कुमार ने विभिन्न वार्डों और अस्पताल में प्रदत्त सुविधाओं को लेकर औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अनिल कुमार के साथ फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे और बीडीओ संजय कुमार मौजूद रहे।जिलाधिकारी अनिल कुमार ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों,पैथोलॉजी केन्द्र सहित आउटडोर में मरीजों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया और उसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर से ही सिविल सर्जन डॉ के.के.कश्यप से बातचीत की और नवजात शिशु और मां के इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के एमएनसीयू को शीघ्र शुरू करवाने का निर्देश दिया।इस मौके पर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट शुरू किए जाने का मुख्य उद्देश्य नवजात मृत्यु दर को कम करने और शिशुओं का गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान किया जाना है। वही, जिलाधिकारी ने बताया कि एमएनसीयू एक विशेष देखभाल वाला सेंटर होगा,जहां गंभीर बीमारियों से ग्रसित नवजात शिशुओं को उनकी माता के साथ रखकर इलाज किया जाना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें