मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की पंजाब सरकार की कार्रवाई ने दिखा दिया कि आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त पार्टी है.

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

Delhi Budget 2023 Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमृतपाल के मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली के सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की पंजाब सरकार की कार्रवाई ने दिखा दिया कि आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त पार्टी है. देश के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. किसी भी हालत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे. पंजाब के सीएम मान साहब को इतने संयम और परिपक्वता से काम करने पर बधाई.

पंजाब की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देश भक्त लोग है. भारत माता से प्यार करते हैं. अगर कोई भारत माता के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

लोग पूछते थे पंजाब में शांति व्यवस्था बनाए रख पाएंगे क्या?

दिल्ली के सीएम ने कहा कि पंजाब में शांति बहाल रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं. भगवंत मान ने बहुत संयम के साथ फैसले लिए हैं. भगवंत मान साहब और आम आदमी पार्टी को बहुत-बहुत बधाई. इसके आगे सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में हमारी सरकार बनी तो लोग कहते थे आपको शिक्षा स्वास्थ्य काम करने तो आते हैं, लेकिन पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर काबू कर पाएंगे क्या? यह सवाल पूछा जाता था. पंजाब बॉर्डर स्टेट है. पंजाब में शांति की व्यवस्था कर पाएंगे क्या?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें