मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

अवध, मगध और मिथिला का त्रिवेणी संगम हर बिहारी के लिए अमृत: भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवध, मगध और मिथिला का त्रिवेणी संगम हर बिहारी के लिए अमृत: भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा

सीतामढ़ी। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में एनडीए की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब जब अवध, मगध और मिथिला एक हो गए हैं, तो यह त्रिवेणी संगम बन गया है और इससे हर बिहारी को अमृत मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की सीतामढ़ी रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "डबल इंजन वाली सरकार के साथ, बिहार विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सुशासन राज्य को समृद्धि की ओर ले जा रहा है। लोग इसी के अनुरूप वोट दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि बिहार अब अराजकता का शिकार नहीं होगा और 'जंगलराज' से 'गुंडाराज' में नहीं बदलेगा।

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा, 'विपक्ष के नेता खुद मगध में हार रहे हैं। अब जब अवध, मगध और मिथिला एक हो गए हैं, तो यह त्रिवेणी संगम बन गया है और इससे हर बिहारी को अमृत मिलेगा।" उन्होंने कहा कि कोई भी बिहारी को गाली नहीं दे पाएगा, कोई अपमान और कोई बदनामी नहीं कर पाएगा।

इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीतामढ़ी में आयोजित जनसभा में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार शिक्षा, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जनता के उत्साह और विश्वास ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास की गंगा बह रही है, बिहार आगे बढ़ रहा है। आज बिहार को कट्टा, रंगदार, अपहरण और फिरौती वाली सरकार नहीं, बल्कि विकास की रफ्तार और रोजगार वाली सरकार चाहिए।"

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव प्रचार के बीच सीतामढ़ी में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें