मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम आज इंदौर को देंगे 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम आज इंदौर को देंगे 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल की सौगात

इंदौर,। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का लोकार्पण करेंगे। लगभग 83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह चार मंजिला आधुनिक भवन जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन भवन के शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा अस्पताल की उपचार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में विभिन्न विभागों के लिए पर्याप्त स्थान, मरीजों के लिए बेहतर वार्ड तथा आवश्यक स्वास्थ्य अधोसंरचना विकसित की गई है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। जिला चिकित्सालय के इस नए भवन के लोकार्पण से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें