मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

खंडवा में आज कृषि महाकुंभ, 'बलराम कृषि महोत्सव' में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खंडवा में आज कृषि महाकुंभ, 'बलराम कृषि महोत्सव' में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

- किसानों को दी जाएगी खेती की आधुनिक तकनीकों और कृषि यंत्रीकरण की जानकारी

इंदौर। मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर "बलराम कृषि महोत्सव" आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में खंडवा में आज सोमवार को नई कृषि उपज मंडी परिसर में प्रातः 11 बजे से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कृषि उप संचालक नितेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों से संवाद करेंगे। "बलराम कृषि महोत्सव" में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक, उन्नत बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, ताकि खेती अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं समृद्ध बन सके।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें नई तकनीकों एवं बाजार आधारित कृषि मॉडल की जानकारी भी मिलेगी।

महोत्सव में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑन लाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा इस कार्यक्रम में किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें