मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरी

कटिहार । अगर आप भी इस प्रचंड गर्मी में अपनी बाइक धूप में घंटों खड़ी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच एक पल्सर बाइक अचानक आग का गोला बन गई और शहीद चौक ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। मिरचाईबाड़ी निवासी इकलाख आलम अपने साथी शाहनवाज आलम के साथ बाइक से शहीद चौक की ओर जा रहे थे। तभी बाइक के इंजन के पास अचानक स्पार्क हुआ। पहले हल्का धुआं निकला लेकिन कुछ ही सेकंड में आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर दौड़ती बाइक को जलता देख दोनों युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और संभावित शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल "द बर्निंग बाइक" पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें