मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा

अयोध्या। हरियाणा के फरीदाबाद की जेल में हत्या के बाद आतंकी अब्दुल रहमान का शव उसके गांव पहुंचा है, जहां उसे दफनाया जाएगा। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की भी मौजूदगी है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से अब्दुल के शव को लेकर उसके पिता और परिवार के लोग अयोध्या पहुंचे, जहां से उसे जनपद के थाना इनायतनगर के मजनाई गांव ले जाया गया। गांव के कब्रिस्तान में ही उसे दफन किया जाएगा।

फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या की गई। यह हमला जेल में ही हुआ, जहां एक अन्य कैदी ने नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हमलावर का नाम अरुण चौधरी है, जो कश्मीरी युवक है। रविवार रात को उसने अब्दुल रहमान पर हमला किया।

यह घटना बैरक नंबर 3 के पास रात करीब 2 बजे हुई। बताया गया कि तीखी बहस के दौरान अरुण चौधरी ने रहमान पर धारदार हथियार से वार किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आतंकी की हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास से पकड़ा गया था। उस समय उसके पास दो हैंड ग्रेनेड थे। आरोप थे कि वह अयोध्या में धमाका करने की साजिश रच रहा था।

अब्दुल रहमान के पास कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी थी। इसे देखते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास पाए गए दो हैंड ग्रेनेड को तुरंत डिफ्यूज कर दिया गया।

जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान पर हमला करने और उसकी जान लेने वाला आरोपी पहले जम्मू-कश्मीर की जेल में बंद था, जिसे बाद में फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था। वह भी हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें