मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:18 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के चोइथराम मंडी क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात का शव, फुटेज खंगाल रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंदौर के चोइथराम मंडी क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात का शव, फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदाैर शहर में चाेइथराम मंडी क्षेत्र में साेमवार सुबह झाड़ियाें में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात के शव के आसपास कुत्ते घूम रहे थे। राहगीराें की नजर पड़ी ताे उन्हाेंने कुत्ताें काे भगाया और पुलिस काे जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार चोइथराम मंडी क्षेत्र में सोमवार सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव देखा। पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची की उम्र दो से तीन दिन बताई जा रही है। शव कपड़े में लिपटा हुआ था और आसपास का इलाका खाली मैदान है, जबकि आगे-पीछे कॉलोनियां स्थित हैं। इसलिए पुलिस का मानना है कि बच्ची को यहां फेंका गया है। बच्ची को कब और किसने फेंका इसे लेकर पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज मिलने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा और आरोपी तक पहुंचना आसान हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें