मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

'दागिस्तान हमले ने रूस में आतंकवाद की आशंका को पुनर्जीवित किया'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मॉस्को,। 'दो दिन पहले हुए दागिस्तान हमले ने रूस में आतंकवाद की

आशंका को पुनर्जीवित कर दिया है। यह हमला 1990 के दशक के अंत और 2000 के

दशक की शुरुआत में मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस में हुई तीव्र हिंसा की याद

दिलाता है।' अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में

अमेलिया नीरेनबर्ग ने यह अभिमत व्यक्त किया है।

अमेलिया नीरेनबर्ग

का मानना है कि 'यह हमला 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में

मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस में हुई भयावह हिंसा की याद दिलाता है। वह

रक्तपात इस्लामी कट्टरवाद और संगठित अपराध के संयोजन के कारण हुआ था। 1999

में सत्ता में आने के बाद इसे दबाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के

लिए डींगें हांकने का मुख्य मुद्दा बन गया।'

उनका कहना है,

'उस विरासत को अब हिंसा के पुनरुत्थान से खतरा हो रहा है। मार्च में

मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में चार बंदूकधारियों ने 145 लोगों की हत्या

कर दी थी। इस्लामिक स्टेट ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। नीरेनबर्ग ने

अपने विश्लेषण में कहा है, 'रविवार को हुए हमले ने उन बढ़ती चुनौतियों पर

प्रकाश डाला है जिनका सामना रूस कर रहा है, क्योंकि यूक्रेन में युद्ध के

कारण उसकी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा तंत्र पर प्रभाव पड़ रहा है।'

उल्लेखनीय

है कि दक्षिणी रूस के दागिस्तान क्षेत्र में रविवार को हुए समन्वित हमले

में कम से कम 20 लोग मारे गए। यह 14 वर्ष में क्षेत्र में सबसे घातक हमला

है। रूसी अधिकारियों ने हमले को आतंकवादी कृत्य के रूप में नामित किया है।

बंदूकधारियों ने एक पुलिस स्टेशन के साथ आराधनालय और चर्चों को भी निशाना

बनाया। मृतकों में से 15 पुलिस अधिकारी और पादरी है। अधिकारियों ने कहा कि

सुरक्षा बलों ने पांच हमलावरों को मार गिराया। इस घटना के बाद, इस क्षेत्र

में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें