मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार में अपराधियों का आतंक, 24 घंटें में दो गोलीबारी की घटनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार में अपराधियों का आतंक, 24 घंटें में दो गोलीबारी की घटनाएं

कटिहार। कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में इस क्षेत्र में दो गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।पहली घटना बरारी के उचला हाट पर घटी, जहां अज्ञात अपराधियों ने धनंजय यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल धनंजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव में हुई, जहां एक किसान को अपराधियों ने बासा पर सो रहे समय गोली मार दी। घटना के बाद घायल किसान राधेश्याम मंडल को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया।इन घटनाओं से बरारी विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।इस बीच कटिहार पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले को क्राइम मुक्त करने के लिए विभिन्न थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष व पुलिस बल के साथ क्राइम मीटिंग किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें