मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

काला सागर में बढ़ा तनाव, यूक्रेन ने रूसी नौसैनिक ठिकानों पर ड्रोन और ‘नेपच्यून’ मिसाइलों से किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काला सागर में बढ़ा तनाव, यूक्रेन ने रूसी नौसैनिक ठिकानों पर ड्रोन और ‘नेपच्यून’ मिसाइलों से किया हमला

नई द‍िल्‍ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने काला सागर में रूसी नौसेना के अहम ठ‍िकाने पर हमले का दावा क‍िया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन, मिसाइलों और मानवरहित नौसैनिक प्रणालियों से रूस के नोवोरोसिस्क स्थित नौसैनिक अड्डे और बंदरगाह के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''मंगलवार रात यूक्रेन की रक्षा सेनाओं ने नोवोरोसिस्क स्थित नौसैनिक अड्डे पर एक विशेष अभियान चलाया। यह काला सागर में रूसी नौसेना का आखिरी बड़ा प्रमुख ठिकाना माना जाता है और यह मोर्चे से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है।''

उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे जेट इंजन से लैस 'पालियानित्सिया ड्रोन', 'नेपच्यून' मिसाइलों और मानवरहित नौसैनिक प्रणालियों ने निर्धारित लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक हमला किया।

वायु रक्षा (एयर डिफेंस) ठिकानों, घाटों (पियर्स) और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे पर हमले की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रपति ने कहा क‍ि मैं यूक्रेन के सशस्त्र बलों, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) और हमारी खुफिया एजेंसियों के जवानों को उनकी सटीक कार्रवाई और सफल परिणामों के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्‍होंने कहा क‍ि जब तक रूस का आक्रमण जारी रहेगा, तब तक उनकी नौसेना और उसे समर्थन देने वाला कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा।

इस युद्ध को रुकना चाहिए और कूटनीतिक समाधान के लिए सभी उचित प्रस्ताव बातचीत की मेज पर मौजूद हैं।

इससे पहले यूक्रेन के व‍िदेश मंत्रालय ने भी लंबी दूरी के लक्ष्‍यों पर न‍िशाना साधते हुए रूस के अहम ठिकानों को तबाह करने का दावा क‍िया।

यूक्रेन ने रूस के साइबेरिया क्षेत्र में 2,500 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित तेल रिफाइनिंग सुविधा को निशाना बनाने का दावा किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि रूस के रणनीतिक ठिकानों तक उसकी पहुंच बढ़ रही है।

यूक्रेन के व‍िदेश मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता ने एक नया मुकाम हासिल किया है। यूक्रेन की रक्षा सेनाओं ने रूस के तेल रिफाइनिंग उद्योग के एक और महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया है।

इस बार हमला साइबेरिया के टोबोल्स्क शहर में किया गया, जो यूक्रेन से 2,500 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें