मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के विरोध प्रदर्शन से एसएमसी में तनाव, पुलिस के साथ झड़प

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिलीगुड़ी,। पेयजल के मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा ने सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली। भाजपा की रैली सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) में घुसने की कोशिश की। जिसे सिलीगुड़ी पुलिस ने निगम के गेट पर रोक दिया। जबरन निगम में घुसने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। जिससे इलाके में काफी तनाव फैल गया।

उल्लेखनीय है कि एसएमसी द्वारा आपूर्ति किए जाने वाली पेयजल पीने के योग्य नहीं है। मेयर गौतम देव ने दो दिन पहले शहरवासियों से उक्त पानी नहीं पीने की अपील की थी। मेयर की इस घोषणा के बाद सिलीगुड़ी में हलचल मच गई। पीने के पानी के इस मुद्दे पर माकपा ने गुरुवार को एसएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मेयर गौतम देव को घेर कर जमकर प्रदर्शन किया था।

इसी मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा ने सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रतिपक्ष नेता अमित जैन ने किया। वहां अन्य भाजपा पार्षद, भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता समर्थक मौजूद थे।

दोपहर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रैली कर एसएमसी पहुंचे। योजना मेयर गौतम देव को ज्ञापन सौंपने की थी। भाजपा के विरोध प्रदर्शन की पूर्व सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने एसएमसी के मुख्य द्वार के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस ने भाजपा के रैली को गेट के सामने ही रोक दिया। जिसे भाजपा और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जबरन घुसने की कोशिश करने पर पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। पुलिस द्वारा रोके जाने पर जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट के सामने मेयर का पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे भी रोक दिया। जिसके बाद भाजपा के प्रदर्शनकारी गेट के सामने सड़क पर बैठ गए। घंटों तक चले भाजपा के प्रदर्शन को आखिकार पुलिस ने शांत करा दिया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें