मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बांसवाड़ा के टामटिया गांव में हिंसा के बाद तनाव, युवक की हत्या के बाद 30 से अधिक घर जलाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांसवाड़ा के टामटिया गांव में हिंसा के बाद तनाव, युवक की हत्या के बाद 30 से अधिक घर जलाए

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र स्थित टामटिया गांव में रविवार देर रात हुए हिंसक विवाद के बाद सोमवार को भी तनाव बना हुआ है। हालात को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात की गई है, जबकि जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है। बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें कुल्हाड़ी से वार कर गोविंद पुत्र छगनलाल की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के घरों और बाड़ों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी। इस दौरान 30 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया गया तथा पथराव भी हुआ। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उग्र भीड़ ने पथराव कर पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया गया। रात में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया गया, हालांकि कई घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।मोटा गांव थानाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी तथा एसडीएम मनसुख डामोर मौके पर पहुंच और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंच रहे हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने गांव के प्रमुख स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें