मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

टेंडर घोटाला: बिहार सरकार ने रिशु श्री कनेक्‍शन में दो आईएएस अधिकारियों को किया सस्पेंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टेंडर घोटाला: बिहार सरकार ने रिशु श्री कनेक्‍शन में दो आईएएस अधिकारियों को किया सस्पेंड

पटना। बिहार सरकार ने चर्चित टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों पर घोटाले के मास्टरमाइंड रिशु श्री से लाभ लेने का आरोप है।

सरकार की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया है। जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर और 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं।

दरअसल, योगेश कुमार सागर वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के एक निदेशालय में निदेशक पद पर तैनात थे, जबकि अभिलाषा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जीविका परियोजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ के पद पर तैनात हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी योगेश कुमार सागर पर आरोप है कि वह टेंडर घोटाले के आरोपी रिशु श्री के खर्चे पर अपने परिवार को लेकर यूरोप घूमने गए थे। जांच में खुलासा हुआ है कि यूरोप यात्रा के दौरान योगेश कुमार के साथ उनके आठ परिजन भी शामिल थे।

इस दौरान उन्होंने कई यूरोपियों देशों का भ्रमण किया था, जिसका पूरा खर्च यानी यात्रा का किराया और होटल समेत दूसरे खर्चों को रिशु श्री ने ही वहन किया था। जांच में सामने आया है कि उनकी इस पूरी यात्रा का खर्च लगभग 21.92 लाख रुपए आया था।

वहीं, आईएएस अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने रिशु श्री के खर्चे से अपने आवास की छत पर लगभग 9 लाख रुपए की लागत से बागवानी और सौंदर्यीकरण कार्य कराया था। इसके अलावा भी अभिलाषा शर्मा पर रिशु श्री से महंगे तोहफे स्वीकार करने का आरोप है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें