मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हाई स्कूल से चोरी गई 10 कंप्यूटर बरामद, 2 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा जिले के धमनी हाई स्कूल में चोरी के मामले का राजफाश कर दिया गया है। पुलिस ने चोरी गई 10 कंप्यूटर, यूपीएस तथा सीपीयू को शनिवार को बरामद कर ली है।साथ ही दो चोरों की गिरफ्तारी भी की गई है।चोरों के पास से एक कट्टा, अपाची बाइक तथा जमुई जिले से चोरी की गई एक पिकअप भी बरामद की गई है। तीन ब्लेड, एक छुरा भी मिला है। गिरप्तार आरोपितों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।नवादा पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कौआकोल थाना कांड सं.279/24 का उद्भेदन कर लिया गया है। दर्ज मामले में 10 अगस्त को थाना क्षेत्र की धमनी हाई स्कूल का ताला तोड़ स्कूल में रखे 10 कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली गई थी।पुलिस घटना का अनुसंधान कर ही रही थी कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन ही जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र से एक पिकअप चोरी की सूचना कौआकोल थाना को मिली।पुलिस त्वरित करवाई करते हुए इलाके की नाकेबंदी कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान थाना क्षेत्र के बिंदीपुर से एक लाइनर सहित पिकअप के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधी की जब्त मोबाइल जांच के दौरान किसी अन्य स्कूल की चोरी की योजना बानानें का एक फुटेज पुलिस को प्राप्त हुआ।पुलिस उसी आधार पर कड़ाई से दोनो से पूछताछ की। तब दोनों ने धमनी हाई स्कूल से कंप्यूटर चोरी की बात कबूली।दोनों ने बताया कि कई अन्य साथियों के साथ धमनी हाई स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।गिरप्तार अपराधी की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे कौशल कुमार तथा कामेश्वर यादव के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है।अन्य संलिप्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनो गिरफ्तार बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। जमुई जिले के गरही थाना तथा नवादा जिले के कौआकोल थाना में पूर्व से दोनों के खिलाफ मामला दर्ज है।नवादा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कौशल पर भारतीय न्याय संहिता की तहत कौआकोल में एक तथा जमुई जिले के गरही में एक वाहन चोरी मामले दर्ज है ।वही राहुल यादव पर कौआकोल थाना कांड स. 152/24, 279/24 तथा गरही थाने में 96/24 की तहत विभिन्न धाराओं में चोरी की मामले दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें