मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

टेंपू और टैंकर की टक्कर टेंपू सवार हेडमास्टर की हुई मौत,तीन शिक्षिका घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेंपू और टैंकर की टक्कर टेंपू सवार हेडमास्टर की हुई मौत,तीन शिक्षिका घायल

पूर्वी चंपारण। टेंपू और टैंकर की टक्कर में टेंपू सवार एक प्रधानाध्यापक की मौत हो गई।जबकि तीन महिला शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गई हैं।घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी पकड़ीदयाल मार्ग पर मधुबनी घाट के समीप की है।बताया जा रहा है कि मधुबन के भेलवा स्कूल में तैनात प्रधान शिक्षक नरेश राम अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोतिहारी से ऑटो पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इस भीषण हादसे में शिक्षक नरेश राम की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं तीन महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें