मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

टेंपो ट्रैवलर की ट्रक से भिड़ंत, तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेंपो ट्रैवलर की ट्रक से भिड़ंत, तीन की मौत

कोटा। जिले के बुढादित थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंबल पुल के पास इंदौर से करौली लौट रही एक टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है।कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल के रूप में हुई है। सभी लोग करौली में आयोजित गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होकर इंदौर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। टेंपो ट्रैवलर संभवतः तेज रफ्तार में थी और सामने खड़े ट्रक को नहीं देख सकी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें