मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में चढ़ा पारा, अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में चढ़ा पारा, अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने की संभावना

जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी और चित्तौड़गढ़ में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इन इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप के साथ हल्की गर्म हवा चलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेषज्ञों ने अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान जताया है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा। शुष्क मौसम और कम आर्द्रता के कारण दिन के साथ-साथ सुबह और रात में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। वर्तमान में कई शहरों का न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा जा रहा है। सीकर में भी सोमवार को मौसम साफ रहा और तापमान में बढ़ोतरी हुई।मौसम विभाग के अनुसार, यहां भी आने वाले दिनों में पारे में लगभग दो डिग्री तक की वृद्धि संभव है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी का स्तर 40 प्रतिशत से नीचे रहने के कारण गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। अगले कुछ दिनों में प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें