मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

तेज हवा व मध्यम बारिश से तापमान में आई गिरावट, लाेगाें काे मिली गर्मी से राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज हवा व मध्यम बारिश से तापमान में आई गिरावट, लाेगाें काे मिली गर्मी से राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदली और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत रही। प्रदेशभर में गरज-चमक और बारिश की गतिविधि जारी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार काे भी सरगुजा और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। अगले एक सप्ताह तक बादल गरजने, बिजली गिरने, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ रहा, अधिकम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कॉमरीन क्षेत्र, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मानसून के अन्य भागों में भी आगे सक्रिय होने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट के पास एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके असर से उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों में और भी मजबूत होकर अवदाब का रूप ले सकती है, जिससे चक्रवात बनने की संभावना है।आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। सरगुजा और बस्तर संभाग में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें