मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में मौसम का हाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

। महानगर कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और

गर्मी का सूचना जारी रहेगा। बुधवार को जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के

अनुसार, आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की

संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27

डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में

कोलकाता का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य

से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

कोलकाता में सुबह 6:30 बजे से

पिछले 24 घंटों में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सुबह 8:30 बजे से

कुल 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में

भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली,

हावड़ा, और बर्दवान जिलों में भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज

के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन जिलों में तापमान कोलकाता के

आसपास ही रहेगा और मौसम में नमी बनी रहेगी। बारिश की वजह से इन जिलों में

भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे यातायात में दिक्कतें आ

सकती हैं।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी,

दार्जिलिंग और कलिमपोंग में हालांकि लगातार बारिश का सिलसिला जारी है और

फिलहाल पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें