मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

तेलंगाना: करीमनगर में बीआरएस विधायक के कार्यालय पर हमले का प्रयास, कार में तोड़फोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेलंगाना: करीमनगर में बीआरएस विधायक के कार्यालय पर हमले का प्रयास, कार में तोड़फोड़

हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी पर हमले का प्रयास किया। यह हमला उस समय किया गया, जब वह बीआरएस विधायक गंगुला कमलाकर के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

दरअसल, बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं।

बंदी संजय के समर्थकों ने कौशिक रेड्डी की कार में तोड़फोड़ की और करीमनगर विधायक गंगुला कमलाकर के कार्यालय में फर्नीचर को तहस-नहस कर दिया।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने विरोधी गुट का सामना किया। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को तितर-बितर किया और कुछ बीआरएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

विवाद तब शुरू हुआ जब कौशिक रेड्डी ने कमलाकर के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बंदी संजय तंबाकू के साथ नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बुरी आदत के कारण संजय के बाल झड़ गए हैं।

कौशिक रेड्डी ने यह भी कहा कि बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ड्रग टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं और उन्होंने बंदी संजय को भी टेस्ट कराने की चुनौती दी।

उनके इस बयान से नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता कमलाकर के कार्यालय पहुंचे और कौशिक रेड्डी पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने विधायक की कार पर लाठियों से हमला किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने कार्यालय के फर्नीचर में तोड़फोड़ भी की।

बीआरएस कार्यकर्ताओं का एक समूह भी वहां पहुंचा और उसी इलाके में खड़ी बंदी संजय की कार को भी नुकसान पहुंचाया।

इस बीच, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के समर्थकों द्वारा करीमनगर स्थित बीआरएस विधायक गंगुला कमलाकर और विधायक पाडी कौशिक रेड्डी के कैंप कार्यालय पर किए गए निंदनीय हमले की कड़ी निंदा की है।

केटीआर ने बताया कि हमले के तुरंत बाद उन्होंने कौशिक रेड्डी से बात की।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि दिनदहाड़े जंगली कुत्तों के झुंड की तरह कैंप कार्यालय में घुसकर वाहनों और कार्यालय को तोड़फोड़ करना बेहद घृणित कृत्य है। यह शर्मनाक है कि पुलिस मूकदर्शक बनकर अपनी आंखों के सामने हो रहे इस हंगामे को देखती रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें