मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव की गाड़ी जन विश्वास यात्रा के दौरान दुर्घटना, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना/पूर्णिया,

27 फरवरी। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार देर रात

तेजस्वी के काफिले में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में

गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई जबकि आठ से अधिक जवान घायल हो गए हैं।

यह

दुर्घटना पूर्णिया में बिलौरी पैनोरमा हाइट के पास हुई, जहां तेजस्वी यादव

के जन विश्वास यात्रा के काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को

तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा रही कार से टकरा गई। इस कार में सवार तीन अन्य

लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए

जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा

रही है।

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कार और

एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर होने के बाद बीएमपी के जवान गंभीर रूप से घायल हो

गए। एक की मौत हो गई है। एक कार में सवार का एयरबैग खुल जाने की वजह से वह

लोग खतरे से बाहर है। सभी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा

है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय

है कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू

हुआ था और इसका समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण के तहत लगभग 1400

किलोमीटर का रोड शो होगा। लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यात्रा बिहार में

जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। उनकी ये यात्रा 20 फरवरी से शुरू हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें