मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

एक मौका मिला तो हरेक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। जन विश्वास यात्रा के तहत शनिवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव गया पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री रहते लाखों नौकरी देने का काम किया लेकिन एक मौका मिला तो हरेक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे।तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है। तीन साल में तीन बार नीतीश कुमार शपथ ले रहे हैं। सरकार हटी तो ईडी से जांच कराई जा रही है। भाजपा डराना चाहती है लेकिन जब लालू नहीं झुके तो उनका लड़का भी नहीं झुकेगा। तेजस्वी ने आग्रह करते हुए कहा कि पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को एकजुट होकर आइए। बीजेपी को भगाना है। एक बार आरजेडी को मौका दीजिए।तेजस्वी ने कहा कि जो भरोसा और प्यार राजद पर आप लोगों ने जताया था इसके लिए वह आभारी हैं। हम आपका विश्वास लेने आए हैं। आज से यह लड़ाई छिड़ गई है और हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं। तेजस्वी यादव आपके लिए मर-मिटने को तैयार रहेगा। नया बिहार बनाना है। रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, कारखाना आदि बेहतर हो इसमें हम लगे हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें 10 से 12 सीट बेईमानी कर हरा दिया गया। आप लोगों ने 115 की ताकत दी थी। मांझी, भाजपा और कुशवाहा एक थे। एक साथ 30 हेलीकॉप्टर चुनाव में उड़ते थे लेकिन राजद का एक हेलीकॉप्टर ही उड़ता था। नीतीश कुमार के मन में खोट था। नौकरी, जातीय आधारित गणना का क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा यह डर था लेकिन एक बात साफ है कि जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी हम ही लेंगे।इस दौरान मंच पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी नजर आए। मंच से तेज प्रताप यादव ने बिहार की जनता का आह्वान किया कि जितने नौजवान हैं सभी लोग तीन मार्च को महारैला में आइए। इसी से दिल्ली का रास्ता साफ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें