मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी ने मतदाताओं से की खास अपील हारेगी एनडीए,हराएगी जनता"...

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी ने मतदाताओं से की खास अपील  हारेगी एनडीए,हराएगी जनता"...

तेजस्वी ने मतदाताओं से की खास अपील

हारेगी एनडीए,हराएगी जनता"...

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरु हो गया है। तीसरे चरण के लिए वोटिंग बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली/दमन और दीव , जम्मू-कश्मीर में हो रही है। इस चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव है। बिहार की पांच लोकसभा सीट- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया में वोटिंग हो रही है। वहीं वोटिंग के पहले तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से खास अपील की है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने जनता से कहा है कि सभी सीटों पर मतदान करें। आपके कीमती वोट से अपके क्षेत्र की समस्या दूर होगी। साथ तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार एनडीए गठबंधन हारेगी और जनता उसे हराएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है, "हारेगी 𝐍𝐃𝐀, हराएगी जनता, मूड यही है देश के मन का। तेजस्वी ने आगे कहा कि, आज तीसरे चरण की सभी सीटों पर मतदान करें एवं अपने परिजनों एवं मित्रों के मतदान की भी ज़िम्मेदारी उठाएं। आपका कीमती वोट ही आपके क्षेत्र की हर समस्या का समाधान है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित होकर नफ़रत व झूठ को हराएं तथा संविधान और आरक्षण को बचाएं।बता दें कि, तेजस्वी यादव लगातार पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी लगातार पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं। तेजस्वी यादव ना सिर्फ चुनावी सभाओं में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं बल्कि ट्विट के जरिए भी हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी ने पीएम मोदी और भाजपा पर नफरत और झूठ फैलाने और आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें