मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का दांव, 'हर घर में एक सरकारी नौकरी' की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का दांव, 'हर घर में एक सरकारी नौकरी' की घोषणा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने 'हर घर में एक सरकारी नौकरी' देने का ऐलान किया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक और युगांतकारी घोषणा बताया है।

तेजस्वी यादव ने आईएएनएस से कहा कि उनकी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर एक ऐसा अधिनियम बनाया जाएगा, जिसके तहत बिहार के हर परिवार में कम से कम एक सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी।

इस घोषणा को राज्य के कई विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा के बाद तैयार किया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसके पास सरकारी नौकरी न हो। यह हमारा संकल्प है और हम इसे पूरा करेंगे। इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। हमने पिछले 17 महीनों में पांच लाख नौकरियां दी हैं और लगभग 3.5 लाख नौकरियों को प्रक्रियाधीन किया है।"

उन्होंने आगे कहा कि जब हर घर में सरकारी नौकरी होगी, तब बिहार की जनता पूरी ताकत से उनकी सरकार के साथ काम करेगी और राज्य की विकास यात्रा में तेजी आएगी।

तेजस्वी ने इस अवसर पर महागठबंधन में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर कहा कि सीट शेयरिंग का मसला महत्वपूर्ण है, लेकिन फिलहाल हम इस पर आगे बात करेंगे।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने 'माई-बहिन मान योजना' का ऐलान किया था। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि जब बिहार में उनकी सरकार बनेगी, तो वे इस योजना के जरिए महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपए की राशि सहयोग के तौर पर भेजेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (121 सीटें) और दूसरा चरण 11 नवंबर (122) को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और इसी के साथ चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें