मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार की लोकप्रियता के आगे तेजस्वी की जबरदस्ती नहीं चली : जदयू सांसद संजय झा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार की लोकप्रियता के आगे तेजस्वी की जबरदस्ती नहीं चली : जदयू सांसद संजय झा

पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रूझान आने लगे हैं, जिनमें एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इसे नीतीश कुमार के विकास की जीत बताई है।

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को समझना चाहिए, आकलन करना चाहिए कि कहां कमी रह गई, उनके जबरदस्ती वाले बयान पर नीतीश कुमार की लोकप्रियता भारी पड़ी है।

एनडीए की बढ़त के बीच जदयू सांसद ने कहा कि नतीजे हमारी उम्मीदों और हमें मिल रही प्रतिक्रियाओं के अनुरूप हैं। मुझे लगता है कि एनडीए भारी अंतर से जीतेगा।

तेजस्वी के शपथ वाले बयान पर पलटवार करते हुए जदयू सांसद ने कहा कि वह तो सीएम बनने का सपना देख रहे थे, उनके लोग आपस में विभाग बांट रहे थे और शपथ ग्रहण की तारीख तय कर रहे थे। लेकिन यह जनता ही तय करती है।

हम मैदान में थे। नीतीश कुमार सड़क पर लोगों से मिले। मुख्यमंत्री को देखकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी थी और हमें जो प्रतिक्रिया मिल रही थी, उससे हमें लगा कि पूरे बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार और नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

पटना की सड़कों को नेपाल-श्रीलंका बना देंगे जैसे बयानों पर जदयू सांसद ने कहा कि राजद की ऐसी भाषा लोकतंत्र के खिलाफ है।

वे अभी से हार का बहाना खोजने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन हताशा में ऐसी बातें कह रहा है। उन्होंने वोट चोरी यात्रा निकाली थी, लेकिन उन्होंने प्रचार के दौरान वोट चोरी पर एक शब्द भी कहा? यह एक झूठा बयान था और लोग समझ गए।

बता दें कि हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनाने जा रही है, लेकिन शुरुआती रुझान में महागठबंधन पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें