मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी यादव की 5 दनादन रैलियां -सीएम नीतीश भी रखेंगे चुनावी जनसभा में अपनी बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेजस्वी यादव की 5 दनादन रैलियां  -सीएम नीतीश भी रखेंगे चुनावी जनसभा में अपनी बात

पटना।बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियां और नेता जमकर प्रचार- प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में महागठबंधन की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को लगातार पांच जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव आज औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका और खगड़िया में जनसभाएं होनी हैं। हालांकि, सोमवार को उनके साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शामिल नहीं होंगे। उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा में रैली करके जमुई से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में वोट मांगेंगे।जानकारी के मुताबिक, बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की सोमवार को सबसे पहले औरंगाबाद के बभंडी मैदान में रैली है। इसके बाद वे गया जिले के शेरघाटी स्थित खंडेल मैदन चेरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जमुई के झाझा में लक्ष्मीपुर स्थित उच्च विद्यालय दीघी के मैदान में उनकी रैली होगी। इसके बाद बांका के बलिया मेहरा मैदान में रैली की जाएगी। अंतिम में खगड़िया के जेएनकेटी उच्च विद्यालय मैदान में उनकी सभा होगी।वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। वह पटना से हेलीकॉप्टर से वहीं पहुंचेंगे। मालूम हो कि जमुई लोकसभा से एनडीए के उम्मीदवार लोजपा आर के अरुण भारती हैं। वहीं, चर्चा यह भी है कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को औरंगाबाद आएंगे। वे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें