मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे तेजस्वी यादव

पूर्णिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अचानक पूरे काफिले के साथ पूर्णिया सदर अस्पताल एवं जीएमसीएच पहुंचे। उनके अचानक दौरे से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई।तेजस्वी ने पुराने अस्पताल परिसर के सभी वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की। एक मरीज ने शिकायत की कि पैर टूटने के बावजूद आवश्यक उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मरीज का कहना था कि सामान आने पर ही इलाज संभव होगा। वहीं, महिला वार्ड में भी उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा।निरीक्षण के दौरान तेजस्वी बाथरूम में भी पहुंचे, जहां गंदगी और टूटी खिड़कियाँ देखकर नाराजगी जताई। इस पूरे समय जीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार उनके साथ थे। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि मरीजों को पुराने भवन और बरामदे में क्यों रखा गया है।जवाब में सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि नई जीएमसीएच बिल्डिंग अभी हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए मरीजों को अस्थायी रूप से पुराने अस्पताल में रखा गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन से ठीक पहले तेजस्वी यादव का यह अचानक निरीक्षण राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें