मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा- एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा- एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया

पटना। बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद में विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के दौरान ही यह साफ था कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को ज्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे और आज यही हालत हो गई।

उन्होंने कहा कि बिहार एक अजूबा राज्य है जहां पांच साल में पांच सरकार का गठन किया गया है। आखिर ऐसी नौबत क्यों आती है? राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया। एलेक्टेड सीएम को सेलेक्टेड सीएम ने हटा दिया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी को संभाल कर रखें क्योंकि उस पगड़ी पर पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की नजर है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज सरकार पर जो भी टॉप थ्री पर हैं, उनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजद से यानी लालू यादव की पाठशाला से आए हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी कांग्रेस से आए हैं। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जनता दल से आए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई ओरिजिनल भाजपाई बड़े पद पर बैठा ही नहीं है। असली भाजपा के लोग पीड़ित हैं और नाखुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उम्र को लेकर भी तंज कसा।

सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि उनकी कौन से एफिडेविट में दिए गए उम्र को सत्य माना जाए।

इस दौरान सत्ता पक्ष ने जमकर टोका-टोकी भी की। राजद के नेता ने आगे सरकार को विकास में मदद देने का भरोसा देते हुए कहा कि जब लालू यादव मुख्यमंत्री पद से हटे थे, तब यहां की राशि सरप्लस में थी।

आज सरकार का खजाना खाली है। जब सरकार का खजाना खाली है तो काम कैसे होगा? उन्होंने कहा कि बिहार को गरीबी से निकालने के लिए जो भी सहयोग होगा, वह राजद और महागठबंधन के लोग देंगे। उन्होंने माना कि हमारे पास संख्या बल नहीं है, लेकिन उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आप आगे बढ़ें, हमारा साथ रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें