मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी बताएं चुनाव लड़ेंगे या नहीं: शाहनवाज हुसैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी बताएं चुनाव लड़ेंगे या नहीं: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली, । भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी से स्पष्ट करने को कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के सफल समापन पर चुनाव आयोग की तारीफ की और विपक्ष, खासकर राजद और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन बिहार की जनता ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि नीतीश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसमें पिछले 20 वर्षों में बिहार की प्रगति, मुफ्त बिजली योजना, पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करना, और पत्रकारों की पेंशन में वृद्धि शामिल है। उन्होंने विपक्ष के एसआईआर पर भ्रम फैलाने के प्रयास को असफल बताया।

लालू यादव की ओर से तेजस्वी यादव की तारीफ करने पर उन्होंने इसे ‘पिता का पुत्र के प्रति मोह’ बताया है। हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव कैसा पसीना छुड़वाते हैं। लोकसभा में 40 में से 40 सीट क्यों नहीं जीत लेते? लोकसभा में हारे, विधानसभा में भी हारेंगे। लालू यादव अपने पुत्र के मोह में बोल रहे हैं, इससे ज्यादा क्या करेंगे?

कारगिल विजय दिवस पर उन्होंने कहा कि आज भी उस पल को याद करके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह भारत की सैन्य ताकत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेना ने पाकिस्तान को महज 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें