मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश सरकार में हुए कामों को गिनवाकर राजनीति चमकाने की कोशिश में तेजस्वी: जदयू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव नीतीश सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनवाकर राजनीति चमकाने की पुरजोर कोशिश में हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव 17 महीनों का श्रेय लेने से पहले अक्सर यह भूल जाते हैं कि सरकार का हर निर्णय कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री की सहमति से ही लिया जाता है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बेहिसाब झूठ बोलने से तथ्य नहीं बदल सकते हैं। बिहार की परिपक्व जनता राजद के सफेद झूठ और दुष्प्रचार के मायाजाल में कभी नहीं फंसेगी। विगत 18 वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए सकारात्मक परिवर्तन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अथक प्रयासों की परिणति है। उन्होंने पूछा कि आखिर किन कारणों से तेजस्वी माता-पिता के 15 सालों के शासन की चर्चा करने से कतराते हैं?

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा राजद सरकार के कामों की चर्चा नहीं करना इस बात की पुष्टि करता है कि उन 15 सालों में बिहार के हित में कोई भी काम नहीं हुए। तत्कालीन सरकार द्वारा अपनी तिजोरी को भरने के लिए सिर्फ और सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा गया। सत्ता और शासन का दुरुपयोग कैसे किया जाता है उसका नमूना राजद की सरकार ने 15 सालों के दौरान पेश किया था। उन्होंने कहा कि 17 महीनों की चर्चा करने के बजाए तेजस्वी जनता के बीच जाकर 15 सालों के शासनकाल की चर्चा करने की हिम्मत दिखाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें