मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

राघोपुर में तेजस्वी आगे, महुआ में तेजप्रताप चल रहे हैं पीछे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राघोपुर में तेजस्वी आगे, महुआ में तेजप्रताप चल रहे हैं पीछे

पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर रूझान आने शुरू हो गए हैं। राघोपुर से चुनावी मैदान में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं, वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के दो वरिष्ठ नेता जो कि पूर्व में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार में वर्तमान में मंत्री नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी और नितीन नबीन आगे चल रहे हैं।

हालांकि, यह अभी शुरुआती रूझान है, कई राउंड की गिनती अभी बाकी है।

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9.30 बजे तक 121 सीटों पर रुझान आए हैं, जिसमें 33 सीटों पर भाजपा ने लीड बनाई है।

16 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 10 सीटों पर राजद, 5 सीट पर लोजपा(रामविलास) कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के लिए रामनगर विधानसभा से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे, लौरिया से विनय बिहारी, बेतिया से रेणु देवी, पिपरा से श्याम बाबू, मधुबनी से राना रंधीर, ढाका से पवन कुमार जायसवाल, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। दरभंगा से संजय सरावगी, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, जमुई से श्रेयसी सिंह गोपालगंज से सुभाष सिंह आगे चल रही हैं।

जदयू के लिए सुपौल विधानसभा से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मीनापुर से अजय कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रूझान पर एनडीए नेताओं का दावा है कि पिक्चर साफ हो चुकी है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बन रही है, अब किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। बिहार में नीतीश कुमार के विकास को जनता ने पसंद किया है। वहीं, महागठबंधन का दावा है कि यह तो बस अभी पहले राउंड के रूझान हैं, समय आने दीजिए सरकार महागठबंधन की बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें